Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

केएलएफ मॉड्यूल के पांच गुर्गे गिरफ्तार, बैंक खातों में आता था वारदात का पैसा

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने दो हफ्तों तक चले ऑपरेशन के बाद खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के पांच गुर्गों को गिरफ्तार कर स्वतंत्रता दिवस से पहले पाक-आईएसआई की सरहदी राज्य की शांति और सदभावना को भंग करने की साजिश को नाकाम कर दिया है। इनकी गिरफ्तारी मोहाली स्थित एसएसओसी टीम ने की है। मोहाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। केएलएफ के गुर्गे फर्जी नाम रणजोध सिंह का प्रयोग कर भारत में नौजवानों की पहचान कर रहे हैं और जेल में बंद अपराधियों द्वारा गिरोह में मेंबर भर्ती कर रहे हैं।

फिर वह सोशल मीडिया का प्रयोग कर ऐसे नौजवानों को भ्रमित करते हैं और राज्य में सुनियोजित कत्ल की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करते हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया विदेश आधारित कुछ आतंकवादी तत्वों ने जेलों में बंद अपराधियों द्वारा गिरोह में सदस्यों को शामिल कर मॉड्यूल तैयार किया है, जो अल्पसंख्यकों के नेताओं, पुलिस अधिकारियों और अन्य प्रमुख शख्यिसतों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।

एसएसओसी के एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया पता लगा है कि केएलएफ के विदेश आधारित हैंडलरों ने मॉड्यूल के सदस्यों को निशाना बनाए जाने वाले व्यक्तियों की सूची प्रदान की थी और उन्होंने पहले ही कुछ व्यक्तियों की रेकी भी की हुई थी। जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments