Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

डीजीटल दुनिया की दीवानगी का अंजाम-11 वर्षीय बच्चा देख रहा था मोबाइल पर कार्टून- तेज धमाका के साथ फटी बैटरी, आंख-उंगलियाँ हुईँ लहूलुहान

Spread the News

भचाऊ। मोबाइल के कारण दुनिया दिन-ब-दिन छोटी होती जा रही है और मोबाइल के कारण लोगों के कुछ काम जल्द ही हो रहे हैं, लेकिन छोटे बच्चों के लिए मोबाइल की यह दीवानगी बहुत खतरनाक भी है। एक ऐसा ही मामला गुजरात में भचाऊ जिले के तिंडलवा गांव में सामने आया है। यहां 11 साल का बच्चा मोबाइल पर कार्टून देख रहा था, इसी दौरान फोन की बैटरी फटने से बच्चे के एक हाथ की उंगलियां फट गईं। इसके अलावा बाईं आंख भी जख्मी हो गई।

अंगूठे समेत तीन अंगुलियां फटीं
रापर तालुका के मोटा तिंडलवा गांव के खेतिहर मजदूर कनुभा जडेजा का 11 वर्षीय पुत्र शक्तिसिंह मोबाइल फोन लेकर अपने घर जा रहा था कि अचानक मोबाइल फोन की बैटरी फट गई और बच्चे के दाहिने हाथ के अंगूठे समेत तीन अंगुलियां फट गईं इस दौरान दाहिना हाथ काटकर अलग कर दिया गया।

दो घंटे के ऑपरेशन में बच्चे का हाथ बचाया गया
घटना के बाद बच्चे को तुरंत उपचार के लिए सांखियाली स्थित मातृ स्पर्श अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर विवेक ने निशिता और नर्सिंग स्टाफ के साथ मिलकर बच्चे की स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया, जिसमें परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बजाय ड्यूटी डॉक्टर विवेक ने बच्चे का ऑपरेशन करने का निर्णय लियाद्य। दो घंटे तक स्टाफ के साथ मिलकर ऑपरेशन कर बच्चे के हाथ को बचा लिया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments