Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बरनाला कोर्ट में पेशी पर आया कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, आज होनी थी मामले की सुनवाई

Spread the News

बरनाला, 5 जनवरी | पंजाब पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बरनाला अदालत में पेशी पर आया एक आरोपी पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गया। कोर्ट से आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इलाके के अलावा आसपास के अन्य जिलों की पुलिस को भी कंट्रोल रूम के जरिए सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार अजय सिंह पुत्र राजू सिंह को बठिंडा पुलिस पार्टी द्वारा थाना सिटी 2 बरनाला में दर्ज केस 379/411/474 आईपीसी के सिलसिले में बरनाला अदालत में चल रहे उक्त आपराधिक मामले में पेशी के लिए लाया गया था। इसी बीच आरोपी कोर्ट परिसर से पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। आरोपियों के भागने के बाद पुलिस पार्टी ने इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments