जालंधर, 5 जनवरी | जालंधर में चल रहे एनआरआई सभा के चुनाव में प्रत्याशी जसबीर सिंह गिल ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। उनका आरोप है कि हमें धमकाया जा रहा है और मतदाताओं को वोट नहीं देने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर के अलावा किसी भी शहर के एनआरआई वोटर को वोट देने का अधिकार नहीं दिया गया।
बता दें कि एनआरआई सभा के चुनाव में 8वें अध्यक्ष के चुनाव के लिए कुल 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें परविंदर कौर, जसबीर सिंह गिल और कमलजीत सिंह हेयर शामिल हैं। मुख्य प्रतिद्वंद्वी और पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह गिल ने बहिष्कार कर दिया है।
देखें वीडियो
https://www.facebook.com/punjabibulletinworld/videos/1023191982082672



