लुधियाना, 11 दिसंबर | लुधियाना के सूफी बाग चौक पर घूम रहा एक पिटबुल कुत्ता अपनी चेन तोड़कर भाग गया। इससे पहले कि उसका मालिक उसे नियंत्रित कर पाता, उसने पास से गुजर रहे एक घोड़े को पकड़ लिया। उसने घोड़े को कई जगहों पर काट डाला और उसे बचाने आई एक महिला पर भी हमला कर दिया।
आसपास के लोग बचाव के लिए आगे आए और पिटबुल को काबू में किया। बता दें कि यह कुत्ता राज्य में पूरी तरह से प्रतिबंधित है। आए दिन इसके कटने की कई खबरें आती रहती हैं। इस नस्ल के कुत्तों ने कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।



