नई दिल्ली, 11 दिसंबर अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश और संवैधानिक पीठ ने केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा और अनुच्छेद 370 को सही ठहराया।

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जम्मू-कश्मीर भी भारतीय संविधान के अंतर्गत है।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर तक चुनाव कराने का आदेश जारी किया है।