Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

जिसको दिया दिल, उसने ही दिल पर मारी गोली ; प्रेम-विवाह का 5 महीने बाद ही भयानक अंत

Spread the News

बिहार/मुजफ्फरपुर। यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। मुजफ्फरपुर में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। 2 साल के अफेयर के बाद दोनों ने 6 महीने पहले शादी की थी। लड़की के परिजनों का आरोप है कि पति 20 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहा था।

शादी के समय लड़की ने 10 लाख नकद और एक कार दी थी। रविवार को पति दोस्त के साथ घर पहुंचा और पत्नी को तीन गोली मार दी। इसके बाद वह वहां से भाग गया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी युवती बार-बार फोन पर देती थी। मां ने कहा कि वह इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नहीं है, जिससे दामाद ने बेटी की हत्या कर दी।

Svg%3E

मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के महवाल स्थित कुशाही गांव का है। पति आकाश कुमार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी 20 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आकाश और काजल का पिछले 2 साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था। दोनों ने 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि दोनों के प्यार में परिवार भी झुक गया।

मृतक की मां नीलम देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 14 नवंबर 2022 को मेहवाल निवासी विजय महातो के पुत्र आकाश कुमार महातो से की थी। उस समय उपहार में एक कार, 10 लाख रुपये नकद और जेवर दिए थे। उनकी बेटी काजल 3 माह की गर्भवती थी। साथ ही दामाद सहित ससुर 20 लाख रुपये और स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। वे काजल को प्रताड़ित करते थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments