Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

3 घंटे तक चले मेडिकल टेस्‍ट में खुलासा-मालीवाल के चेहरे पर अंदरुनी चोट

Spread the News

नई दिल्‍ली,17 मई। दिल्‍ली महिला आयोग की पूर्व अध्‍यक्ष और आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्‍यसभा सदस्‍य स्‍वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी मामले में नया मोड़ आया है। स्‍वाति मालीवाल का गुरुवार को मेडिकल टेस्‍ट करवाया गया, जिसमें उनके चेहरे पर अंदरुनी चोट की बात सामने आई है। मेडिकल टेस्‍ट तकरीबन 3 घंटे तक चला। स्‍वाति मालीवाल का X-Ray कराने के साथ ही सिटी स्‍कैन भी कराया गया है। जांच में ही उनके चेहरे पर चोट की बात सामने आई है।

बता दें कि इस मामले में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार मुख्‍य आरोपी हैं। पुलिस उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात में स्वाति मालीवाल का करीब तीन घंटे मेडिकल टेस्ट हुआ। इस दौरान राज्‍यसभा सदस्‍य का X-Ray और सिटी स्कैन किया गया। मेडिकल रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन MLC में स्वाति के चेहरे पर अंदरुनी चोट आई है। दूसरी तरफ, गुरुवार रात में ही दिल्‍ली पुलिस की एक टीम सीएम केजरीवाल के पीए बिभव के घर गई थी। बता दें कि स्‍वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में आरोपी बिभव कुमार को मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर देखा गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments