जालंधर, 25 दिसंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर में एक गर्लफ्रेंड ने जो हरकत की उससे हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, उसका प्रेमी उससे जल्द शादी करना चाहता था, जिसके चलते प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। नगरा गेट के पास 20 साल की एक लड़की ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि रेलवे लाइन पर काम कर रहे लोगों ने यह देख लिया और भागकर लड़की की जान बचा ली। इसके बाद लड़की के मुंह से झाग निकलने के कारण उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि लड़की ने फिनाइल पी लिया है, तो डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और उसकी जान बचा ली।
जानकारी के मुताबिक बस्ती बावा खेल की रहने वाली उक्त लड़की का इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। युवक जल्द शादी करना चाहता था। शुक्रवार को उसके प्रेमी ने उससे बहस की और जल्द शादी करने पर जोर दिया, लेकिन लड़की ने तर्क दिया कि युवक को शादी से पहले अपना घर खरीदना चाहिए और आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए, तभी उनका जीवन बेहतर हो सकेगा।
इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई और युवक ने लड़की को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि लड़की शनिवार से घर से लापता थी और उसके परिवार वालों ने बस्ती बावा खेल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बच्ची नगरा गेट के पास मिली। जांच अधिकारी चांद सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



