Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

“प्रोफेसर और स्टूडेंट”की लव-स्टोरी पर भारी पड़ा, पत्नी द्वारा उठाया गया कदम

Spread the News

जापान। लव ट्राएंगल का एक अनोखा मामला सामने आया है। वहां की एक रिसर्च फेलो ने अपने गाइड प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। स्टूडेंट का कहना था कि जब वह मात्र 23 साल की थी। तब 45 साल के प्रोफेसर ने अपने रुतबे की बदौलत उसके साथ संबंध बनाए। और यह सिलसिला 10 सालों तक चलता रहा।

जबकि प्रोफेसर का कहना था कि दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ। वह आपसी सहमति से हुआ। लेकिन मामले में अलग मोड़ तब आया जब आरोपी प्रोफेसर की पत्नी सामने आई। उसने छात्रा पर अपने पति को छीनने का आरोप लगाया।जिसके बाद कोर्ट ने प्रोफेसर की पत्नी के वैवाहिक जीवन को खराब करने और मानसिक प्रताड़ना के लिए स्टूडेंट पर लगभग 15 लाख रूपए का जुर्माना लगाया।

दूसरी ओर, स्टूडेंट के आरोपों को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया। हालांकि स्टूडेंट के साथ संबंध रखने के चलते यूनिवर्सिटी ने आरोपी प्रोफेसर को भी नौकरी से निकाल दिया गया है। इस घटना के बाद जापान में प्रोफेसर और स्टूडेंट के बीच रिलेशनशिप और एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों को लेकर बहस छिड़ गई है। पिछले दिनों अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में ‘प्रोफेसर और स्टूडेंट’ के बीच के रोमांटिक रिलेशनशिप को गैर-कानूनी और अपराध घोषित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments