नामी ब्रांड के नाम पर बन रही थी नकली वॉल पुट्टी एवं नकली व्हाइट सीमेंट,
कटनी/मध्य प्रदेश। जिला दंडाधिकारी अवि प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में बुधवार की देर रात राजस्व विभाग, माइनिंग विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा लमतरा इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित अंबिका इंडस्ट्रीज में रेड की कार्रवाई की गई।
रेड कार्यवाही में अंबिका इंडस्ट्रीज में विभिन्न नामी ब्रांड की नकली वॉल पुट्टी एवं नकली व्हाइट सीमेंट बनाए जाने की शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार मुड़वारा- 2 कटनी श्रीमती हेमँग प्रिया श्रीवास्तव, खनिज निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा एवं पवन कुशवाहा एवं टीआई कुठला अरविंद जैन की संयुक्त टीम के द्वारा बुधवार की देर रात रेड कार्यवाही की गई।
इंडस्ट्री में उक्त नामी-गिरामी कंपनियों के प्रोडक्ट को तैयार करने के लिए कच्चा माल जैसे डोलोमाइट पत्थर, चूना, आयल भी रखा होना पाया गया है। संयुक्त जांच दल ने मौके से सैंपलिंग करके इंडस्ट्रीज को सील बंद कर दिया है। और जांच परिणाम उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




