Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

डीजे की तेज़ आवाज़ से दूल्हे को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

Spread the News

बिहार। एक दुखद खबर सामने आई है। इधर, शादी में जयमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी में डीजे की आवाज़ से दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है। दूल्हे ने कई बार डीजे बंद करने को कहा, लेकिन लोगों की लापरवाही के चलते जयमाला होते ही दूल्हा स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार को विवाह की रस्म हुई थी।

मृतक की पहचान स्वर्गीय गुदर के पुत्र सुरिंदर कुमार (30) के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि दूल्हा जयमाला के दौरान गिर गया तो मंच पर अफरातफरी मच गई। सुरेंद्र के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वे अपने 3 भाइयों में सबसे छोटे थे। सुरिंदर ने रेलवे ग्रुप डी की लिखित परीक्षा पास की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments