Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

दिहाड़ीदार मज़दूर के खाते में 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये आते ही Income Tax वालों ने मारा छापा

Spread the News

उत्तर प्रदेश , 20 अक्टूबर । इस जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दिहाड़ी मजदूर के बैंक खाते में अचानक अरबों रुपये आ गए। यह रकम इतनी बड़ी थी कि आप इसके बारे में जानकर चौंक जाएंगे। ये रकम 2 अरब रुपये से भी ज्यादा थी।

जैसे ही कर्मचारी के खाते में 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये पहुंचे, अचानक उसे आयकर विभाग से नोटिस मिल गया। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बटनिया गांव के रहने वाले शिव प्रसाद निषाद को कुछ दिन पहले इनकम टैक्स का यह नोटिस मिला था।

शिव प्रसाद निषाद ने कहा, ”मैं मजदूरी करता हूं। मुझे एक बड़ी रकम के लिए आयकर नोटिस मिला है, जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।” नोटिस में निशाद को 20 अक्टूबर या उससे पहले बैंक खाते और लेनदेन विवरण के साथ स्थानीय आयकर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

जैसे ही शिव प्रसाद को आयकर विभाग का नोटिस मिला, यह उनके गांव में चर्चा का विषय बन गया। लेकिन इससे निषाद परिवार चिंतित हो गया है। निषाद ने कहा, “मेरा पैन कार्ड कुछ साल पहले खो गया था। मेरा मानना ​​है कि किसी ने पैसे जमा करने के लिए मेरे खाते का दुरुपयोग किया है।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा, ”मैंने लालगंज थाना प्रभारी से मामले की जानकारी मांगी है।” इस संबंध में स्थानीय आयकर अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने संपर्क किया लेकिन उनसे बात न हो सकी।

शिव प्रसाद निषाद ने कहा कि मैं मजदूरी करके अपना गु़ज़ारा करता हूं। मुझे नहीं पता कि उसके खाते में इतने पैसे किसने जमा किये। उन्होंने कहा कि हो सकता है किसी ने उनके खोए हुए पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया हो। निषाद का कहना है कि जिस खाते में 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये आए हैं, वह उनका है, लेकिन यह लेनदेन कैसे और कब हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि घर पर मेल से मिले नोटिस में लिखा है कि बैंक खाते से 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये नकद और इसके अलावा 4 लाख 58 हजार 715 रुपये का टीडीएस भी काटा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments