Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पति ने पहले की थी गला घोंटने की कोशिश, कामयाबी न मिली तो ज़हरीली मिठाई की आड़ में की पत्नी व बच्चों के कत्ल की साज़िश

Spread the News

मोगा । थाना स्मॉलसर में पति द्वारा घर भेजी गई मिठाई खाने से पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। इलाज कराने के बाद पति व उसकी प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति पहले भी उसे जान से मारने की कोशिश कर चुका है। पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ए.एस.आई बलजिंदर सिंह ने बताया कि कस्बे के रहने वाले सुमनदीप ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि करीब 17 साल पहले उसकी शादी कुलवंत राय से हुई थी। शादी के बाद 2 बच्चे हुए। करीब 3 साल पहले उसके पति का एक महिला से अफेयर हो गया था, जिसके बाद से उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा है। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को मामले की जानकारी देने पर पति कुलवंत राय और प्रेमिका सरबजीत कौर के बयान पर धारा 328, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2 साल पहले उसके पति ने उसका गला घोंटने की कोशिश की थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गई थी। उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन पर 2 बार गोली भी चलाई। उसने ससुराल परिवार की सारी संपत्ति पर स्टे लेने और पति से खर्च वसूलने के लिए बाघापुराना की कोर्ट में केस किया है।

जबकि उसके पति ने उसे तलाक देने के लिए कोर्ट में केस किया है। उसका पति पिछले 7-8 महीने से अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है। 6 फरवरी को उसके पति ने एक बच्चे को मिठाई का डिब्बा भेजा ताकि वह और बच्चे खा सकें। मैं चाय बनाने के लिए रसोई में गयी और इस बीच उसने मिठाई के डिब्बे से एक टुकड़ा खा लिया। उसे उल्टी होने लगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments