Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

बीवी के कोर्ट में केस करने से पती को इतना गुस्सा आया कि धारदार हथियार से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला करके हाथ का पंजा काट कर कर दिया अलग

Spread the News

बिलासपुर।  पत्नी के कोर्ट में केस करने से गुस्साए पति अपने ससुराल पहुंचा और दरवाजा तोड़कर पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। दरअसल, पति के आए दिन मारपीट से परेशान होकर पत्नी ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थी। उसने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में केस भी कर दी है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम कासियाकला में रहने वाला अविनाश जगत (23) पिता सुनील जगत नर्सिंग स्टॉफ है। उसकी बड़ी बहन ज्योति रानी की शादी 2021 में फास्टरपुर के प्रशांत लाल उर्फ मोंटू से हुई थी। प्रशांत आए दिन ज्योति से झगड़ा कर मारपीट करता था। इसके कारण वह साल भर से कासियाकला स्थित मायके में रह रही थी। इस बीच उसने अपने पति के खिलाफ कुटुम्ब न्यायालय बिलासपुर में केस भी की कर दी है।

रात में आया ससुराल, दरवाजा तोड़कर घुसा आरोपी
13 फरवरी को अविनाश बिलासपुर में था। रात में कासियाकला में रहने वाले परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। तभी रात करीब 10.30 बजे प्रशांत लाल गांव पहुंचा। वह घर में घुस गया और दरवाजा तोड़कर ज्योति रानी के कमरे तक पहुंच गया।

आरोपी पति बोला- कोर्ट से केस वापस नहीं लेगी तो जान ले लूंगा
इस दौरान प्रशांत ने उसे कोर्ट में केस करने पर धमकी देने लगा यहां तक की उसकी हत्या करने की धमकी भी दी। इतने में गाली देते हुए उसने अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से पत्नी ज्योतिरानी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में ज्योतिरानी के एक हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। वहीं, उसके पैर में भी कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।गंभीर हालत में रायपुर में चल रहा इलाज
इस हमले में ज्योतिरानी बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गई। परिवार वालों ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए सिम्स में लाकर भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मंगलवार को उसे रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया गया। अविनाश की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके जीजा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments