Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

युवती ने की आरोपों की बरसात-बोली- युवक शादी कर हुआ फरार, कई लड़कियों से अवैध संबंध, मेरा अबॉर्शन करवाया

Spread the News

लुधियाना। जमालपुर की आहलूवालिया कॉलोनी में देर रात मुंबई से आई युवती ने एक घर के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। यहां युवती ने आरोप लगाया की युवक ने मुंबई में उसके साथ रेप किया। जब उसने थाना में 376 का मामला दर्ज करवाया तो युवक उससे शादी करने के लिए मान गया। शादी करने के बाद युवक ने उससे मारपीट की। जिसकी सीसीटीवी भी उसके पास है।

अबॉर्शन का भी लगाया आरोप
युवती ने बताया कि शादी के बाद वह गर्भवती हुई, लेकिन पति ऋषभ ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। लेकिन अब फिर से वह गर्भवती है। अभी 1 महीना ही हुआ है। युवती ने कहा कि ऋषभ उसे मुंबई से यह कहकर पंजाब आया कि उसने कई लोगों के पैसे देने हैं। करीब 1 साल वह इधर-उधर रहकर उन सभी लोगों के पैसे दे देगा।

फोन पर बातचीत न होने पर हुआ शक
युवती के मुताबिक ऋषभ उससे फोन पर बातचीत बहुत कम करता था। उसे शक हुआ कि पति के कई अन्य लड़कियों से भी अवैध संबंध हैं। जिसके बाद उसने ऋषभ को फोन करने शुरू किए तो वह उससे गाली गलौज करने लगा।

इस कारण वह बीते दिन मुंबई से फ्लाइट लेकर मोहाली पहुंची। ऋषभ के आधार कार्ड मुताबिक एड्रेस पर सर्च करते हुए लोगों को उसकी फोटो दिखा कर उसने उसका घर ढूंढा। ऋषभ की मां ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। जिस कारण उसके पति की मां से खूब बहसबाजी हुई।

सास बोली-हम नहीं जानते ये लड़की कौन है
युवक की मां ने पुलिस से कहा कि वह नहीं जानती कि ये लड़की कौन है। जबकि युवती ने कहा कि वह पूरे परिवार को अच्छे से पहचानती है और अब परिवार ने ही ऋषभ को छिपाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments