Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में’बसंत पंचमी’ का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the News

जालंधर,31 जनवरी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर कैंट के प्राइमरी विंग में आज ‘बसंत पंचमी’ का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल डाॅ. रश्मि विज ने मां सरस्वती का पूजन किया और दीप प्रज्वलित किया तथा बच्चों को मां सरस्वती से शिक्षा मांगने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उनके साथ सुपरवाइजर गार्गी शर्मा और कोऑर्डिनेटर कविता भी मौजूद थीं। उसके बाद शास्त्रीय नृत्य “या कुंदेंदु तुषार हार धवला” प्रस्तुत किया गया।

Svg%3E

तथा बच्चों ने एक पंजाबी गीत “आ गई बसंत जी चढ़ा लयो हुन गुडियां…’ गाया। बसंत पंचमी उत्सव के अवसर पर बच्चों में काइट डेकोरेशन, पिन व्हील बनाना और कुकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा भंगड़ा भी पेश किया गया।
प्री प्राइमरी विंग में सुपरवाइजर सविता शर्मा की उपस्थिति में सभी बच्चे पीले रंग के कपड़े पहनकर आए और अपने टिफिन में भी येलो फूड जैसे बेसन पूड़ा ,पोहा , ढोकला आदि लेकर आए। इसके अतिरिक्त फन गेम्स में भी बच्चों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments