Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बजट 2025 : केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बजट में किए 11 बड़े ऐलान, अब मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Spread the News

नई दिल्ली, 1 फरवरी । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवीं बार संसद में बजट पेश किया। इस बीच किसानों के लिए 11 बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जो इस प्रकार हैं-

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।

प्रधानमंत्री धन – धन कृषि योजना से देश के 100 जिलों को फायदा होगा।

डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन।

समुद्री उत्पाद सस्ते होंगे, सीमा शुल्क 30% से घटाकर 5% किया गया।

अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा दिया जाएगा।

बिहार के किसानों की मदद के लिए मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा।

मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना शुरू होगी। 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा।

दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 6 साल का मिशन।

ग्रामीण योजनाओं में पोस्ट पेमेंट बैंक भुगतान सेवा का विस्तार किया जाएगा।

कपास उत्पादन के लिए 5 वर्षीय कार्य योजना। प्रोडक्शन-मार्केटिंग पर फोकस रहेगा।

असम के नामरूप में एक नया यूरिया संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments