सीतापुर,11 मई। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। यहां एक युवक ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी मौत के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना शनिवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार के सदस्यों की हत्या का मामला यूपी के सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बालामऊ गांव का है। इस घटना में पांच लोगों को गोली लगी, जिसमें एक बच्चे की ट्रॉमा सेंटर में ही मौत हो गई।



