Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

फेसबुक ठगी मामला: युवती ने युवक से 27 लाख रुपए ठगे

Spread the News

लुधियाना, 9 मई | मोहल्ला किलेवाला वासी के एक युवक से फेसबुक आई.डी. के माध्यम से एक युवती ने धोखाधड़ी कर 27 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिटी पुलिस ने साइबर सैल की मदद से मामले की गंभीरता से जांच की और लुधियाना वासी युवती समेत 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अमृतपाल सिंह वासी ने बताया कि उसने फेसबुक पर अपनी वीडियो डाली थी, जिस पर लवलीन कौर की आई.डी. से कमैंट आया। उसके बाद उनकी बातचीत शुरू हुई और उसने 70 हजार रुपए स्कूटी के नाम पर भेज दिए। बाद में लवलीन और रमनदीप ने उसे भरोसे में लेकर शादी करवाने और विदेश जाने का झांसा देकर 27 लाख रुपए की ठगी की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए कुलदीप सिंह वासी और रमनदीप कौर वासी के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments