Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Google search engine

ढिल्लों ब्रदर्स मामले की सुनवाई आज: बर्खास्त SHO ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की जमानत याचिका; 3 महिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Spread the News

जालंधर/कपूरथला, 12 दिसंबर | कपूरथला के बहुचर्चित ढिल्लों बंधु आत्महत्या मामले में फरार चल रहे बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले नवदीप सिंह की जमानत याचिका हाई कोर्ट में खारिज हो चुकी है। इसके बाद नवदीप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। नवदीप सिंह 100 दिनों से फरार है।

सोमवार को ढिल्लों ब्रदर्स के मानवजीत और जश्नबीर के दोस्त मानवदीप सिंह ने बर्खास्त थानेदार नवदीप सिंह के करीबियों पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार फोन आ रहे हैं।

मानवदीप सिंह उप्पल ने कहा कि पंजाब पुलिस सही जांच नहीं कर रही है। इसलिए मामले की जांच पंजाब पुलिस के साथ-साथ किसी एजेंसी से कराई जानी चाहिए। पंजाब पुलिस केवल मामले को घुमाने का काम कर रही है। पुलिस अपने अधिकारियों को बचाने में लगी है। अगर पुलिस मामले में कुछ नहीं करती है तो आरोपी को स्वत: ही जमानत मिल जायेगी। इसलिए जांच किसी एजेंसी से कराई जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments