Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

मनकीरत औलख के दोस्त एड्डी धुग्गा के शोरूम पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Spread the News

कनाडा, 12 दिसंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। मनकीरत औलख के दोस्त एडी धुगा के शोरूम पर फायरिंग करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह शख्स पंजाबी बताया जा रहा है। इनका एक साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 2 हमलावरों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

बता दें कि कनाडा के ब्रैम्पटन में एडी धुगा पर गोलियां चलाई गईं और शोरूम के बाहर भी अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं। मनकीरत औलख के दोस्त एडी धुगा हैं। मनकीरत औलख काफी समय से बंबीहा गैंग के निशाने पर है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एडी के मिलेनियम टायर शोरूम को निशाना बनाया गया। एडी धुगा मनकीरत औलख के करीबी हैं। मनकीरत औलख के करीबी होने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया, इसकी भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments