कनाडा, 30 सितंबर । कनाडा से एक और दुखद खबर सामने आई है। पंजाबी नोजवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान तरनतारन जिले के नागोके गांव के कंवलदीप सिंह (34) पुत्र अवतार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कंवलदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
जानकारी के मुताबिक कंवलदीप सिंह करीब डेढ़ साल पहले कनाडा गया था। कंवलदीप की पत्नी 2 महीने पहले बेटे और बेटी के साथ कनाडा गई थी। कुछ दिन पहले कंवलदीप बीमार पड़ गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से गांव में शोक की लहर है और परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि शव को पंजाब लाने में सरकार मदद करे।



