Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

साई गुलाम शाह का जन्म दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

Spread the News

पूर्व विधायक नवतेज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

सुल्तानपुर लोधी, 29 सितंबर ( डा सुनील धीर) । साईं ग़ुलाम शाह जी उर्फ़ लाडी शाह जी (पावन दरबार साईं बाबा मुराद शाह) नकोदर वाले का जन्मदिन स्थानीय मुहल्ला दर्जियाँ सुल्तानपुर लोधी मे युवा प्रबंधक एवं मुख्य सेवादार रोहित सूद के परिवार और समूह मुहल्ला निवासियों के सहयोग से बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। Svg%3E

आयोजित कार्यक्रम मौक़े मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करने पहुँचे हलका सुल्तानपुर लोधी के पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समागम मौक़े मुख्यातिथि पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने समूह संगत और मेला प्रबंधकों को साईं लाडी शाह जी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि हमारी धरती को पीर, पेगम्बरों की धरती होने का बहुत सुभाग्य मिला है औऱ हमें पीर,पैगम्बरों का सच्चे मन से सम्मान करना चाहिए।

जबकि बाबा शैली जी डल्ले वालों ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। समागम मौक़े शिरकत करने पधारी सभी शख़्सियतों को मुख्य सेवादार रोहित सूद द्वारा यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दौरान प्रसिद्ध क़व्वाल हरमेश रंगीला बंगे वाले और लविश चौहान फोक फ्यूजन प्रोडक्शन जालंधर वाले महफ़िल ए क़व्वाल “ने अपने फन के जौहर दिखाकर समय बांधा। साई लाडी शाह जी का सज़ाया सुंदर दरबार आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन हरजिंदर सिंह जिंदा, कांग्रेस शहरी प्रधान नरिंदर सिंह पन्नु, पूर्व पार्षद कुलभूषण पुरी, युवा कांग्रेसी नेता लक्की नैयर, युवा नेता मोनू भंडारी, पूर्व पार्षद तिलक राज, पूर्व पार्षद जतिंदर राजू, टकसाली कांग्रेसी नेता माधव गुप्ता, सेवा मुक्त अधिकारी म्युनिसिपल कौंसिल कुलदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह फौजीकलोनी, बलजिंदर कुमार पीए,डॉक्टर नरेंद्र सिंह सरपंच गिल्ला, युवा नेता काग्रेस सुखमनप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह सरपंच रामपुर जागीर, रशपाल सिंह पाला, नीरज अरोड़ा, युवा नेता जसकरण सिंह चीमा, उद्योगपति कानव धीर, अजय शंकर जोशीअमन मरवाहा, मास्टर सागर चंद ठुकराल, आशा रानी मंदिर कमेटी प्रधान तिलक राज जोशी, प्रैस कल्ब सुल्तानपुर लोधी प्रधान लखवीर सिंह लक्खी, चेयरमैन प्रैस क्लब बलविंदर सिंह लाडी, सुरेश कुमार सूद, रिमी सूद, कमलेश रानी सूद, रविंद्र कुमार मरवाहा, राजेश अरोड़ा राजू , अजय शंकर जोशी , विकास अरोड़ा, सुभाष चंद्र ठुकराल, जय माँ मिशन प्रमुख वरिंदर सलपोना, केवल कृष्ण बँधवा, सोनू शर्मा , गुलशन कुमार धीर, अरुण कुमार भागी , नरेश धीर , चरणजीत शर्मा, राहुल वधवा, बलराम पुरी , विकास चोपड़ा , जसवंत अरोड़ा, रमन अरोड़ा , काका ठुकराल , शानू ठुकराल , सत्य सनातन सेवा समिति के समूह सदस्य, प्रैस कल्ब के समूह मैंबर और मुहल्ला निवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments