Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

सरस्वती की हड्डियां काटते हुए टूट गई थी कटर ब्लेड, मीरा रोड मर्डर केस में रोंगटे खड़े कर देने वाले हुए खुलासे

Spread the News

मुंबई। मुंबई के मीरा रोड मर्डर केस में एक के बाद एक हैरतअंगेज खुलासे हो रहे हैं। जिस फ्लैट में सरस्वती वैद्य लिव इन रिलेशनशिप में आरोपी मनोज के साथ रहती थी। वहां मौत के बाद जो भयावह घटनाक्रम हुआ वह रोंगटे खड़ा करने वाला है। पुलिस के नए खुलासे में उस दुकानदार की एंट्री हो गई है।

जहां से आरोपी मनोज साने ने पेड़ काटने वाली इलेक्ट्रिक कटर मशीन खरीदी थी। इसी कटर से उसने सरस्वती वैद्य के शव के कई टुकड़े किए। शरीर की हड्डियों को काटते हुए मशीन के दोनों ब्लेड भी टूट गए, जिसे सही करवाने वह वापस दुकान पर पहुंचा था। बोन्स को वह तेल में उबालता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी मनोज साने ने 4 जून को भायंदर ईस्ट इलाके से 4000 रुपए में पेड़ काटने वाली कटर मशीन खरीदी थी। दो दिनों बाद आरोपी मनोज साने फिर से कटर मशीन को लेकर उसी दुकान पर वापस आया था। सूत्र बताते हैं कि उस समय मशीन की चेन और ब्लेड दोनों टूटी हुई थीं। जब दुकानदार ने इसका कारण पूछा तो आरोपी मनोज साने ने बताया था कि पेड़ काटते वक़्त मशीन टूट गई।

दुकानदार ने मनोज साने को मशीन बनने में समय लगने की बात कही तो उसने कहा वह शाम तक यहीं रुकता है जब तक मशीन ठीक न हो जाए। दुकानदार से पूछताछ में यह भी बताया गया कि जिस वक्त वह मशीन लेकर दुकान पर आया था वह बिल्कुल क्लीन थी और उस पर ब्लड के कोई निशान नही थे। सूत्रों के अनुसार उस वक्त उसके चेहरे पर काफी ज्यादा टेंशन थी और वह लगातार सिगरेट पिए जा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को आरोपी मनोज साने के घर से 5 बोतल नीलगिरी ऑयल भी मिला है, जिसका इस्तेमाल मृतका के बोन्स को उबालने में किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरस्वती की हत्या के समय आरोपी ने जो कपडे पहने थे उसे ठिकाने लगा चुका है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments