गाजियाबाद। कोर्ट परिसर में शाम एक तेंदुआ घुस गया। उसने पुरानी बिल्डिंग के पास दो वकील और जूता पॉलिश करने वाले समेत 5 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जूता पॉलिश करने वाले युवक के कान पर झपट्टा मारा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक तेंदुए के घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली करा लिए गए। पूरी कचहरी में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। वकीलों और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।



