Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मुख्यमंत्री की अगुवाई में कैबिनेट ने 21 मार्च से बजट सत्र बुलाने को दे दी मंजूरी

Spread the News

चंडीगढ़, 14 मार्च। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने 21 से 28 मार्च तक 16वीं पंजाब विधानसभा का आठवां सत्र (बजट सत्र) बुलाने पर सहमति जताई है। इस संबंध में निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यहां उनके आधिकारिक आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि कैबिनेट ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सत्र बुलाने की सिफारिश करने के लिए अपनी सहमति दी, जो भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 (1) के तहत राज्य विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए अधिकृत हैं। सत्र के दौरान 25 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसके बाद अभिभाषण पर बहस होगी। वित्त मंत्री 26 मार्च को साल 2025-26 का आम बजट पेश करेंगी, जिसके बाद बजट पर बहस होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments