नई दिल्ली/ चंडीगढ़, 13 मार्च। केंद्र ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की 54 दिन की छुट्टी मंजूर कर ली गई है। जैसे ही मामला दोबारा सुनवाई के लिए आया, भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने वकील धीरज जैन के साथ 11 मार्च को लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी पत्र पीठ के समक्ष रखा। इस पत्र में 24 जून 2024 से 2 जुलाई 2024 तक, 22 जुलाई 2024 से 9 अगस्त 2024 तक और फिर 25 नवंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक 54 दिनों की अनुपस्थिति की छुट्टी दी गई थी।



