Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

बस ने बुजुर्ग को 15 फीट तक घसीटते हुए बेरहमी से कुचला- लाश के हुए टुकड़े-टुकड़े

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में फिरोजपुर रोड पर एक्टिवा सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिरा। बस चालक से ब्रेक नहीं लगी, जिस कारण वह बुजुर्ग को करीब 15 फीट तक एक्टिवा सहित घसीट कर मेन रोड पर ले गया। इसे शव बुरी तरह से कुचला गया। शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। मरने वाले का नाम चरणजीत (71) है।

बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर जाकर बस चालक द्वारा गाड़ी को रोका गया। सवारियों से लदी बस बीच सड़क रुकने पर फिरोजपुर रोड पर लंबा जाम भी लग गया। लोगों ने बस को घेर लिया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना सराभा नगर की पुलिस पहुंची।

पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने अपनी खुद की गाड़ी में शव को टुकड़ों सहित रखवाकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। थाना सराभा नगर के SHO अमरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। इस मामले में जो बनती कार्रवाई होगी, वह कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments