Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine

लड़के और लड़की ने वैईं नदी में कूदकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

Spread the News

सुलतानपुर लोधी,8 मार्च। सुल्तानपुर लोधी में सुबह-सुबह पवित्र काली वेई में संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़का और लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान राम बालक पुत्र अशोक निवासी गांव अदालत चक के रूप में हुई है और लड़की की पहचान नेहा पुत्री हीरा निवासी अदालत चक के रूप में हुई है। दोनों के शव आज सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने काली वेई से बरामद किए हैं।

प्रारंभिक तौर पर यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। और बताया जा रहा है कि लड़की और लड़का दोनों पिछले तीन दिनों से  लापता थे। वे सुबह पुलिस को मिले। इस मामले को लेकर लड़के के परिजनों का कहना है कि लड़की हमारी रिश्तेदार ही है, मृत युवक राम बालक ही उससे मजाक करता था। वहीं पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक लड़की और लड़के दोनों के शव सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments