Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

ट्रेनके नीचे आ जाने से रिटायर एएसआई की मौत- मानसिक बीमारी का चल रहा था इलाज

Spread the News

गुरदासपुर,8 मार्च। जब अमृतसर से गुरदासपुर की ओर आ रही ट्रेन के नीचे  आ जाने से एक व्यक्ति बुरी तरह कट गया, जिसकी पहचान झोर सिधवां निवासी बलविंदर सिंह के रूप में हुई। परिवार के अनुसार, मृतक पंजाब पुलिस से एएसआई के पद से सेवानिवृत्त हुआ था और मानसिक बीमारी से पीड़ित था, जिसका इलाज चल रहा था।

मृतक की उम्र 59 साल बताई जा रही है और उन्होंने मानसिक बीमारी के कारण विभाग से समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली थी। परिजनों के मुताबिक दवा लेने के बाद वह देर रात बिना किसी को बताए घर से बाहर चला गया और सुबह उन्हें हादसे की जानकारी मिली।
वहीं, रेलवे पुलिस चौकी गुरदासपुर के प्रभारी भूपिंदर सिंह ने कहा कि परिवार के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जा रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments