Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर में 2025 की सबसे बड़ी मिली हेरोइन की खेप, पाकिस्तान से मंगवाई गई 30 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the News

अमृतसर, 14 फरवरी | देहात पुलिस ने वर्ष 2025 में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामद की है। अमृतसर के घरिंडा थाना क्षेत्र की पुलिस ने पाकिस्तान से आ रही करीब 30 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी है। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से भेजे गए ड्रोन के माध्यम से घरिंडा थाना क्षेत्र में गिराई गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब की अमृतसर देहात पुलिस टीम ने उक्त हेरोइन बरामद की और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन में सीमा पार तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। उन्होंने ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर कार समेत 30 किलो हेरोइन बरामद की।

डीजीपी यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन तस्करी में शामिल था। उसे हाल ही में ड्रोन के जरिए सीमा पार से तस्करी कर लाई गई हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली थी। आरोपी के खिलाफ घरिंडा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में आरोपियों के साथियों से पूछताछ करेगी क्योंकि इस मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं क्योंकि इतना बड़ा फारम किसी एक व्यक्ति की पहुंच में नहीं है। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाया जा सके। साथ ही पूछताछ की जा रही है कि आरोपी पाकिस्तान के किस तस्कर से हेरोइन की खेप मंगवा रहा था और उसने कितनी बार हेरोइन की खेप मंगवाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments