Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

मदरसा तालीमुल इ्स्लाम मुस्लिम कालोनी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश-आस्था के साथ मनाया गया

Spread the News

Svg%3E

जालंधर,15 अगस्त। पंजाब के जिला जालंधर में मदरसा तालीमुल इ्स्लाम मुस्लिम कालोनी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश- आस्था के साथ मनाया गया। प्रोग्राम की अध्यक्षता मदरसे के नाजिम कारी अबू नसर ने की, जब कि संचालन का कार्य श्री कारी नौशाद न अंजाम दिया। इस अवसर पर मदरसे के बच्चे- बच्चियों ने देश की शान में जहां अलग- अलग तराने पढ़े वहीं विभन्न प्रकार के भाषण भी प्रस्तुत किये।

इस समागम में विशेष अतिथि के रूप में नैश्नल ह्यूमन राईटस सोशल जस्जिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंजाब केसरी पत्र समूह के सीनियर जर्नलिस्ट मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने शिरकत की। मौलाना अमृतसरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश की आज़ादी का इतिहास सही तरीके से नहीं दर्शाया जा रहा है, विशेष लोगों को आजादी के नायक के रूप में पेश कर मुसलमानों की कुरबानियों को धुंधला करने की कोशिश की जा रही है, जो बिल्कुल सही नहीं है, हम सभी को मिल कर अपने इतिहास को जनता के सामने लाना होगा।

इस अवसर पर पंजाब वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री कलीम आज़ाद, प्रधान अनीस खान, हाजी जमील , प्रधान अली अहमद , मुफ्ती नुरद्दीन नदवी व अन्य मोैजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments