Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine

सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल मे मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the News

Svg%3E

मुख्य अतिथि सरदार परगट सिंह ( एम.एल.ऐ. जालंधर केंट )ने ध्वजारोहण किया

जालंधर,15 अगस्त। सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल मे 78वां स्वतंत्रता दिवस महोत्सव मनाया गया। स्कूल के माननीय डायरेक्टर रेवरेंड फादर एंटोनी तुरुथिल जी, स्कूल के मुख्याध्यापिका रेवरेंड सिस्टर जेन जोस , रेेवरेंड सिस्टर डोना की अगुवाई में यह महोत्सव बहुत अच्छे से मनाया गया ।

मुख्य अतिथि सरदार परगट सिंह ( एम.एल.ऐ. जालंधर केंट )ने ध्वजारोहण किया। सबने झण्डे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान गाया गया।पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित परगट सिह जी ने स्वस्थ भारत की कामना करते हुए लोगों को कुछ समय खेल के लिए देने का संदेश दिया ।

परगट सिंह जी 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक और 1996 के अटलांटा ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं । गेस्ट आफ ओनर अब्दुल बारी सलमानी( चेेयरमैैन माइनॉरिटी कमीशन पंजाब) ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।विद्यार्थियो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments