Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

भक्ति लहर के शिरोमणि भगत ब्रह्म ज्ञानी बाबा नामदेव जी का 754 वां प्रकाशोत्सव अत्यंत श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी , 28 अक्तूबर । भक्ति लहर के शिरोमणि भगत ब्रह्म ज्ञानी बाबा नामदेव जी का 754 वां प्रकाशोत्सव अत्यंत श्रद्धा व उतसाह के साथ आल इंडिया क्षत्रीय ( टांक) प्रतिनिधी सभा की ओर से सभा के प्रधान सतनाम सिंह जस्सल दमदमा की अध्यक्षता में 10 नवंबर से जिला गुरदासपुर के कस्बा घुमाण में मनाया जाएगा ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उक्त सभा के दोआबा ज़ोन के मीडिया सचिव शरणजीत सिंह तख्तर ने बताया कि विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के सहयोग के साथ आयोजित प्रकाशोत्सव संबंधी राज्य स्तरीय तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत 10 नवंबर को गुरुद्वारा चरणकमल साहिब, घुमाण में सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के साथ आरंभ से होगी । तदोपरांत दस्तार मुकाबले होंगे ।

11 नवंबर को गुरूद्वारा चरण कमल साहिब में श्री सुखमणि साहिब के भोग डाले जाएंगे । उन्होने बताया कि 12 नवंबर को उक्त तीन दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन गुरुद्वारा तपियाना साहिब में राज्य स्तरीय विशाल गुरुमत समागम आयोजित किया जाएगा , जिसमें सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह, ऐस जी पी सी प्रधान ऐडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी , पर्यावरणविद व राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के अलावा पंथ की शीर्ष शख्सियतें शामिल होंगी । उन्होंने बताया कि यह गुरूमति समागम सुबह दस बजे से रात के ग्यारह बजे तक आयोजित किया जा सकेगा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments