Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अकाली-बीजेपी और कांग्रेस देते हैं ड्रग माफिया को पनाह : नील गर्ग

Spread the News

चंडीगढ़ , 28 अक्टूबर । कांग्रेस नेता के पास से 105 किलो हेरोइन बरामद होने पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि हम हमेशा से कहते रहे हैं कि पंजाब में अकाली-बीजेपी और कांग्रेस की पिछली सरकारों ने नशा बेचा है। ड्रग माफिया को राजनीतिक संरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली है।

नील गर्ग ने कहा कि ये राजनीतिक दल सवाल उठा रहे हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब से जल्द ही नशा खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक नशा खत्म क्यों नहीं हुआ? अब सबूत आपके सामने है कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है लेकिन इन पार्टियों के नेता खुद नशा फैलाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि माननीय सरकार पंजाब से नशे को ख़त्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। नशा तस्कर चाहे कितना भी बड़ा हो, उसकी राजनीतिक पहुंच कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी और उसे जेल भेजेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयास सफल हो रहे हैं। निकट भविष्य में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने पंजाब के लोगों से नशे के खिलाफ सरकार के अभियान का समर्थन करने की भी अपील की।

नील गर्ग ने कहा कि अकाली बीजेपी और कांग्रेस पार्टी को दोष देने की बजाय उन्हें नशा तस्करों को संरक्षण देने के लिए पंजाब की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनकी नाकामी के कारण पंजाब का युवा नशे का शिकार हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments