Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, इज़राइल आतंकवाद को दे रहा है बढ़ावा : एडवोकेट नईम खान

Spread the News

फ़िलिस्तीनियों पर इज़रायली हमले के ख़िलाफ़ मुसलमानों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

जालंधर, 13 अक्टूबर (मज़हर)।  इजराइल द्वारा निहत्थे फिलिस्तीनियों पर की गई वहशियाना बमबारी के खिलाफ आज मुस्लिम संगठन पंजाब के पदाधिकारियों ने एडवोकेट नईम खान की अध्यक्षता में गुलाब देवी रोड पर शुक्रवार की नमाज के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन किया और इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला फूंका।
वहीं शुक्रवार की नमाज में मुसलमानों ने फिलिस्तीनी मुसलमानों के लिए विशेष दुआ मांगी।Svg%3E

एडवोकेट नईम खान ने कहा कि यहूदियों द्वारा बार-बार अल-अक्सा मस्जिद पर कब्जे की कोशिश की गई है, अगर अल-अक्सा मस्जिद को नुकसान पहुंचाया गया तो देश विनाश के कगार पर खड़ा हो जाएगा। अधिवक्ता नईम खान ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, इजराइल आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिसे रोकना सभी देशों की जिम्मेदारी है, उन्होंने गाजा में शहीद फिलिस्तीनियों के दुख में अपनी बराबर की भागीदारी जताई और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से फिलिस्तीनी पर अत्याचारों को रोकने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इजराइल के प्रधानमंत्री फिलिस्तीनी मुसलमानों के खिलाफ जातीय भेदभाव और उत्पीड़न की नीति अपनाकर मानवता के खिलाफ अपराध कर रहे हैं। वह फ़िलिस्तीनियों पर यहूदी-इज़राइली वर्चस्व बनाए रखना चाहता है और पूर्वी येरुशलम सहित क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में रहने वाले फ़िलिस्तीनियों पर अत्याचार कर रहा है। प्रोटेस्ट में भाग लेने वालों ने इजरायल मुर्दाबाद के खिलाफ नारे लगाए, प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता के संदेश वाली तख्तियां ले रखी थीं। वही मस्जिद ए कुबा खांबड़ा में जुम्मा की नमाज के बाद मस्जिद ए अक्सा की हिफाजत और फिलीस्तीनी मुसलमानों के लिए दुआ की गई।

इस अवसर पर मुस्लिम संगठन पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अमजद अली खान, सय्यद अली, मस्जिद ए कुबा खांबड़ा के प्रधान मजहर आलम मजाहिरी, तबरेज आलम रुड़की, अकबर अली, मोहम्मद सिकंदर,सरफराज खान, शकील खान , बदरूल खान, अली, सहनावाज़ खान, बसीम खान, इमरान खान, नईम ऑप्टिकल व अन्य खास तौर पर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments