ज़ीरकपुर , 13 अक्टूबर । ज़ीरकपुर में पुलिस द्वारा एक गैंगस्टर को घेर लिया गया है। इसी दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर गोली चला दी। बाद में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले 8 से 10 गैंगस्टरों ने बलटाना में फायरिंग की थी। इस घटना के दौरान 2-3 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा गैंगस्टरों की तलाश की जा रही थी। जब पुलिस को इनमें से एक बदमाश के बारे में सूचना मिली तो पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस की कारवाई जारी है।



