Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब नेशनल बेैंक में लगी भयानक आग ,फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियों द्वारा पाया गया काबू

Spread the News

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सुबह-सुबह एक बैंक में भीषण आग लग गई, जिसपर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियों को 2 घंटे का समय लग गया। लेकिन राहत की बात यह रही कि इस आग की घटना में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। आग की यह घटना सेंट्रल दिल्ली के करोलबाग इलाके में हुई है। शनिवार की सुबह 5:00 बजे के आसपास आग लगी थी, जिस पर 7:00 बजे के बाद काबू पा लिया गया। अब फायरग ब्रिगेड द्वारा कूलिंग का काम किया जा रहा है।

बीते शुक्रवार को भी साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक प्राइवेट बैंक में सुबह 5:00 बजे के आसपास आग लग गई थी। वहां पर भी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग के अनुसार कंट्रोल रूम को सुबह 5:15 पर करोल बाग गुरुद्वारा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी।

इसके बाद मौके पर आधा दर्जन गाड़ियां आसपास के फायर स्टेशनों से पहुंची। स्टेशन ऑफिसर फिरोज खान, मोहित कुमार, असिस्टेंट डिवीजनल ऑफिसर मनीष कुमार, पीवी राठी और सरबजीत भी पहुंच गए। आग को काबू पाने के लिए चारों तरफ से पानी की बौछार शुरू की गई। आग पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले चुकी थी। आग की लपटें लगातार निकल रही थी। मौके पर आग की भीषणता को देखते हुए और भी गाड़ियां मंगवाई गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments