Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

सांस लेने में कठिनाई, बेचैनी-चक्कर ओैर फिर आसमानी दुनिया में ही हो गई महिला मुसाफिर की मोैत

Spread the News

पटना। अमृतसर आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में एक महिला यात्री की मौत हो गई। उड़ान भरने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। विमान की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इसी बीच महिला की मौत हो गई। शुक्रवार शाम कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक, स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-2942 ने दोपहर में पटना से अमृतसर के लिए उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद विमान में सवार तरनतारन निवासी सरबजीत कौर (59) की तबीयत बिगड़ गई। क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी दी गई। इससे पहले कि चालक दल के सदस्य कुछ कर पाते महिला की मौत हो गई।

चालक दल के सदस्यों ने ग्राउंड स्टाफ को बताया कि महिला को सांस लेने में कठिनाई, बेचैनी और चक्कर आने लगे। विमान में प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन आराम नहीं मिला। आखिरकार पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी के एटीसी से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments