Thursday, August 6, 2026
No menu items!
Google search engine

मंदिर के पुजारी ने प्रेमिका की हत्य़ा कर शव को लगाया मेनहॉल में ठिकाने

Spread the News

हैदराबाद। मंदिर के एक 36 वर्षीय पुजारी को कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने पुजारी से पूछताछ की, जिसमें बताया गया कि प्रेमिका पुजारी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते 3 जून की रात को उसने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को कार में रखकर ले गया। बाद में इसे में ठिकाने लगा दिया।

पुलिस की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुरुगंती अप्सरा ने मार्च में अय्यागरी वेंकट सूर्य साई कृष्ण से शादी करने के लिए कहा था, हालांकि वह जानती थी कि वह शादीशुदा है। महिला ने उसे यह कहकर ब्लैकमेल किया कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसका पर्दाफाश कर देगी। उसके व्यवहार से परेशान होकर साई कृष्ण ने अप्सरा को मारने की साजिश रची।

पुलिस की ओर से कहा गया है कि तीन जून की रात को उसने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को कार में रखकर ले गया। बाद में इसे मेनहॉल में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने कहा कि वह मृतका की मां को थाने ले गया और अप्सरा के लापता होने की झूठी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि मंदिर और उसके आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के बाद पुलिस ने पुजारी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुजारी ने कबूल किया कि उसने ही महिला की हत्या की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments