Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

वुडबरी इंटरनेशनल स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार

Spread the News

Svg%3E

आदमपुर 11अगस्त। वुडबरी इंटरनेशनल स्कूल में चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर के नेतृत्व में तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें स्कूल की छात्राओं ने पंजाबी संस्कृति को अलग-अलग बोलियों और गिद्दा पेश किया। इस मौके पर छात्रों को पंजाबी संस्कृति से जोड़ने की और जानकारी दी गई। इसके साथ ही डायरैक्टर मिस मनजिंदर कौर ने कहा कि हमें पंजाबी होने पर गर्व है और तीज का त्योहार हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है और हमें ऐसे त्योहारों को मनाना चाहिए। जिससे हमारी आने वाली पीढि़यां भी अपनी संस्कृति से वाकिफ हो सकें।
इस मौके पर छात्राओं ने मॉडलिंग की और गाने गाए। इस मौके पर छात्र-छात्राएं और शिक्षक पंजाबी पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे। मॉडलिंग करने वाले बच्चों को विभिन्न उपाधियों से अलंकृत किया गया। इस मौके पर अवनूर को मिस तीज का खिताब मिला और अंत में चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर ने बच्चों और सभी स्टाफ को तीज की बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments