बोकारो। जानकारी के अनुसार D.A.B.NATIONAL SCHOOL में टीचर्स डे का आयोजन किया गया। जिस में स्कूल के समूह अध्यापकों ने शिरकत की। स्कूल के संस्थापक एवं नाजिम ए आला श्री इज़राईल हसन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि माता- पिता के बाद संसार में सब से अधिक उपकार जिन के होते हैं वह अध्यापकगण ही होते हैं। उन्हीं द्वारा हमारे जीवन में निखार पैदा होता है। उनकी मेहनत की बदोैलत ही हम राष्ट्र में बुलंदी द्वारा उसका नाम रोशन करते हैं। समागम में स्कूल के समूह टीचर्ज ने भी शिरकत की।




