Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

स्पेशल ट्रेन द्वारा रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत- वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को नायाब तोहफा

Spread the News

अंबाला। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई है। ट्रेन संख्या 04071 गति शक्ति स्पेशल रेलगाड़ी आज रात (6 सितंबर) सवा 11 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी, जोकि अगले दिन 11:25 बजे कटरा पहुंचेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे ने नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन 04071/04072 का संचालन शुरू किया है। ट्रेन 6 सितंबर की रात सवा 11 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वापसी में 9 सितंबर को 04072 गति शक्ति स्पेशल ट्रेन कटरा से शाम साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

कल रात सवा 11 बजे दिल्ली से रवाना होगी ट्रेन
वहीं, ट्रेन संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 7 सितंबर को नई दिल्ली से रात सवा 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:25 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में 04082 स्पेशल ट्रेन 10 सितंबर को कटरा से शाम साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments