Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

तलखिया्ँ ज़िंदकी कीः अदाकारा ममता मोहनदास ने कैंसर को मात तो दे दी लेकिन……….

Spread the News

मुंबई। ममता मोहनदास ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। कैंसर से जंग जीतने के बाद अब एक्ट्रेस एक और गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जिसमें उनका रंग जा रहा है। साउथ अभिनेत्री ममता मोहनदास ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी है। ममता मोहनदास ने बताया कि वह ऑटोइम्यून बीमारी विटिलिगो से जूझ रही हैं, जिस वजह से उनका रंग जा रहा है। एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद से ही फैंस उन्हें फाइटर बता रहे हैं। वहीं, कुछ साल पहले ही एक्ट्रेस ने कैंसर को मात दी थी।

ममता मोहनदास ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्लैक शर्ट में एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह कहीं बाहर बैठी हुई हैं। उनके हाथ में ब्लैक कॉफी है और वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘डियर सन, मैं तुम्हें गले लगाती हूं, जैसे पहले कभी नहीं किया। धब्बे हैं, मैं अपना रंग खो रही हूं….हर सुबह मैं तुमसे पहले उठती हूं, धुंध से तुम्हारी पहली किरण निकलते हुए देखने के लिए। वो सब कुछ दे दो जो तुम्हारे पास है। मैं तुम्हारी कृतज्ञ रहूंगी हमेशा के लिए।’

इसके साथ ही ममता मोहनदास ने कलर, ऑटोइम्यून डिजीज, विटिलिगो और सनलाइट जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल भी किया है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं सितारे भी कमेंट कर रहे हैं और उन्हें इस बीमारे से लड़ने की हिम्मत दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘आप सच में बहुत ही पावरफुल महिला हैं, हम सब को ऐसे ही प्रेरित करती रहिए’, तो दूसरे ने लिखा, ‘आप फाइटर हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगी।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘आपकी वजह से लाखों महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी।’

बता दें कि ममता मोहनदास कैंसर को मात दे चुकी हैं। कुछ वर्षों पहले उनका कैंसर वापस आ गया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में अपना इलाज कराया था। 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कैंसर को लेकर बात करते हुए कहा था, ‘मैं नहीं कह सकती कि अब मैं उतनी ही मजबूत हूं, जितना पहली बार जब मुझे ये बीमारी हुई थी तब थी। मैं वो इंसान थी, जो किसी बात की चिंता नहीं करती थी, लेकिन इसके बाद मैं डर गई। पॉजिटिव रहो कहना आसान है, लेकिन हम इंसान है और हमारा डरना नॉर्मल है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments