Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ते कदमः भगवंत मान विभिन्न पदों पर भर्ती उम्मीदवारों को देंगे नियुक्ति पत्र स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने की रखते हैं ख्वाहिश

Spread the News

चंडीगढ़ । स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान आज विभिन्न पदों पर भर्ती अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे सेक्टर-35 स्थित नगर भवन में किया जा रहा है। सभी प्रत्याशी यहां पहुंच रहे हैं। माननीय सरकार ने 8 माह के कार्यकाल में 21 हजार नौकरियां दी हैं। सीएम मान के मुताबिक राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने का प्रयास कर रही है. खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री चेतन सिंह जोकामाजरा से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली थी। अब स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने की जिम्मेदारी डॉ. बलबीर सिंह को सौंपी गई है। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब सीएम मान स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments