प्रधानाचार्या वीना शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धी पर दी मुबारकबाद- कहा कड़ी मेहनत ही सफलता की चाबी है
जालंधर। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल न्यू गांधी नगर जालंधर का आठवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें अंशिका शर्मा प्रथम, निशांत सिंह दि्वतीय और निखिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 11 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर और 10 विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर बाकी सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। स्कूल की प्रधानाचार्या वीना शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। विद्यार्थियों को भविष्य में कड़ा परिश्रम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों को बधाई दी और सराहना की।




