Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

Border Area में एक बार फिर दिखे संदिग्ध, पुलिस दिखी Alert

Spread the News

पठानकोट, 10 अगस्त | पाकिस्तान के साथ लगते सरहदी इलाके में संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब एक बार फिर बमियाल के गांव रमकालवां में गत रात एक संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस ने फिर से कमांडो फोर्स के साथ इलाके में सर्च ऑपरेशन चला कर संदिग्धों की तलाश शुरू की पर खबर लिखे जाने तक उक्त संदिग्धों का कोई सुराग नहीं लग सका।

गौरतलब है कि गत देर रात भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगते महत्वपूर्ण कस्बे बमियाल के अंतर्गत रामकलवां गांव में 3 संदिग्ध लोगों को देखे जाने की सूचना के बाद जिला पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए कमांडो फोर्स से पूरे इलाके की घेराबंदी कर इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा था।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments