Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

खन्ना : टैक्सी ड्राइवर की हत्या : लुधियाना-चंडीगढ़ NH पर मिला शव, गाड़ी लूटी, सवारी छोड़ने जा रहा था, पिता को भेजी लोकेशन

Spread the News

लुधियाना, 10 अगस्त | लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह समराला में हरिओं गांव के पास एक टैक्सी ड्राइवर का शव मिला। जिसकी गोलियां मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले रवि कुमार के तौर पर हुई। वारदात के बाद टैक्सी भी गायब है।

जिससे यही आशंका है कि लूट की नीयत से वारदात के बाद लुटेरे हत्या करके गाड़ी लूटकर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

घर फोन करके बोला – पापा मुझे गोली लगी

रवि कुमार ने रात अपने परिवार वालों से कहा कि चंडीगढ़ से लुधियाना सवारी छोड़नी है। उसके पिता जय कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे फोन आया तो बेटा काफी परेशान लग रहा था। 15 मिनट बाद फिर फोन आता है कि पापा मुझे गोली लगी है। लोकेशन भेजी गई और आकर देखा कि बेटे की मौत हो चुकी थी। उसके गोलियां मारी गईं। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। रवि परिवार का इकलौता बेटा था।

डेढ़ साल पहले हुई शादी

जय कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रवि की शादी हुई। चार महीने से रवि टैक्सी चलाने लगा था। वह ऑल्टो कार चलाता था। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। पत्नी पिंकी ने भी यही कहा कि उनके पति ने फोन करके घर यही बताया कि उसे गोली लगी है। उसके बाद कोई बात नहीं हुई।

अभी कुछ नहीं कह सकते- डीएसपी

समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे तुरंत मौके पर आए। सीआईए की टीम भी उनके साथ है। उन्होंने बताया कि गोलियां मारकर मर्डर किया गया है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह लूटपाट का केस है या कोई अन्य। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। रवि का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उम्मीद है कि जल्द केस को ट्रेस करेंगे।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments