Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

चोर होने के शक में हमलावरों ने युवक की तोड़ी टांगें , हालत गंभीर

Spread the News

फाजिल्का, 24 सितम्बर | बीती रात अबोहर के गांव बुर्जमुहार निवासी एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर उसकी तोड़ दीं। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार शविंदर पुत्र कुलदीप उम्र करीब 26 वर्ष के परिजनों ने बताया कि वह हेयर ड्रेसर का काम करता है। बीती रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने मामा के साथ गांव के एक जमींदार के खेत में पानी देने गया था। जब उसके मामा बाथरूम गए तो करीब आधा दर्जन लोग वहां आ गए और चोर समझकर उन पर लाठी-डंडे व भाले से हमला कर घायल कर दिया।

जब उसके मामा उसे बचाने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा, जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर भागे और शविन्द्र के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसी बीच रात को जब शविन्द्र के परिजन और गांव के पंच-सरपंच खेत पर पहुंचे तो देखा कि शविन्द्र खून से लथपथ पड़ा था, उसके पैरों पर चाकू से कई वार किए गए थे और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं डॉक्टरों के मुताबिक शविन्द्र के पैरों पर गहरे घाव हैं, जिसका एक्स-रे किया जाएगा, इस संबंध में सदर थाने को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments